चना प्रोटीन का एक भरपूर स्त्रोत माना जाता है। लेकिन अगर ये स्प्राउटेड यानी अंकुरित हों तो...
सेहद/स्वाद
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत नहीं है। आप प्रतिदिन बस कुछ मिनट वार्म अप कर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। वार्म अप का असर पूरे शरीर पर होता है, जिससे कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर रखने में मदद मिल सकती है। वार्म अप करने के साथ-साथ स्वस्थ आहार का सेवन करना भी जरूरी है। वार्म अप क्या है? – वार्म अप करने पर मांसपेशियों में पोषक तत्वों व रक्त का संचार बेहतर तरीके से होता है। इससे सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। साथ ही वार्म अप करने से हृदय और श्वास की गति बढ़ती है, जो हृदय और श्वसन प्रणाली के लिए फायदेमंद है। वार्म अप के पूरे फायदे लेने के लिए इसे कम से कम 5 से 10 मिनट तक करना चाहिए। इसकी शुरुआत धीरे-धीरे करें और फिर बाद में स्पीड बढ़ाएं। कुछ वार्म अप एक्सरसाइज मुख्य रूप से हृदय के बेहतर स्वास्थ्य के लिए की जाती हैं (1)। वार्म अप करने के बाद शरीर में पैदा हुई गर्माहट से मांसपेशियां खुल जाती है, जिससे शरीर को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है। वार्म अप से कई शारीरिक और मानसिक लाभ हो सकते हैं। इसके बारे में हम नीचे लेख में विस्तार से जानेंगे। ऊपर आपने पढ़ा कि वार्म अप क्या है, अब आगे वार्म अप के प्रकार जानेंगे। वार्म अप के प्रकार – वैसे तो वार्म आप के कई तरीके होते हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम बता रहे हैं। इसे आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। जॉगिंग और रनिंग – नियमित मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग (धीरे-धीरे दौड़ना) और रनिंग वार्म अप करने का सबसे आसान तरीका है। इसे करने से पूरा शरीर वार्म अप हो जाता है। अगर आपके घर के आसपास कोई मैदान है, तो आप वहां जाकर जॉगिंग या रनिंग कर सकते हैं। जॉगिंग करते समय आप दोनों हाथों की मूवमेंट भी अच्छी तरह करें। स्ट्रेचिंग -स्ट्रेचिंग भी अच्छा वार्म अप का तरीका है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है। ज्यादातर लोग व्यायाम शुरू करने से पहले स्ट्रेचिंग करते हैं, ताकि व्यायाम के बेहतर परिणाम नजर आ सकें। स्ट्रेचिंग से शरीर को लचीला बनाने में भी मदद मिल सकती है। इसे आप किसी समतल स्थान में खड़ा होकर करें। खिलाड़ी भी मैदान पर उतरने से पहले स्ट्रेचिंग जरूर करते हैं। जंपिंग या रस्सी कूदना -जंपिंग या रस्सी कूदने से भी शरीर को वार्म अप किया जा सकता है। आप इसे किसी समतल स्थान पर करें। अगर रस्सी का उपयोग कर रहे हैं, तो शुरुआत में सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कई बार रस्सी पैर में फंस सकती है। इससे गिरने का जोखिम बना रहता है। रस्सी कूदने के फायदे और शरीर का वार्म अप इसे सही तरीके से करने पर ही होगा। मार्चिंग – यह भी वार्म अप का एक तरीका है। इसका अधिकतर लाभ पैरों को होता है। इसे करने के लिए आप सीधा खड़े हो जाएं और फिर एक-एक करके अपने दोनों पैरों घुटनों से मोड़ते हुए 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं। आपके तलवे नीचे जमीन की तरफ होने चाहिए। साइकलिंग – अगर आप कभी जिम जाएं, तो आप वहां देखेंगे कि वर्कआउट शुरू करने से पहले लोग साइकलिंग जरूर करते हैं। साइकलिंग वार्म अप का अच्छा तरीका होता है। इससे पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। यह एक्सरसाइज करने और उसके बेहतर परिणाम के लिए मददगार साबित होती है। अपर बॉडी वार्म अप – यह वार्म अप शरीर के ऊपरी भाग के लिए होता है। इसे करने के लिए आप सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं। उसके बाद दोनों पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना फैला लें। फिर दोनों हाथों को कंधे के बराबर फैला लें। इसके बाद पैरों को स्थिर रख कर कमर व कमर से ऊपर वाले हिस्से को बाएं ओर मोड़ें। कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें। फिर सीधे हो जाएं और बाद में दाईं ओर मुड़ें। इसे दोनों तरफ 5 से 8 बार तक कर सकते हैं। अब इसके आगे हम वार्म अप करने के फायदे जानेंगे। वार्म अप करने के फायदे – इसमें कोई...
सर्दी हो या गर्मी, कॉफी और चाय पीने का मौका कोई भी नहीं छोड़ता। दिन की शुरुआत...
हृदय और रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियों और टाइप-2 डायबिटीज जैसे चयापचय विकारों के उपचार के लिए शरीर में...
गर्मी का मौसम आते ही लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव हो जाता है। मौसम के हिसाब से...
आज के दौर में समय के साथ हर किसी का वजन बढ़ रहा है। बढ़ते वजन से...
ड्राई फ्रूट्स हमारी बिगड़ी हुई सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। बादाम, अखरोट, किशमिश या...
सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व...
बैठकर सोने की आदत कई लोगों के लिए सुखद और आरामदायक होती है, इससे उन्हें सोने का...
इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का अपना महत्व है, बशर्ते कि हम उनका सही तरह से विश्लेषण करें। हाल...
