October 16, 2026

Blog

Spread the love

रायपुर, 16 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 9 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे नवा रायपुर के सेक्टर-22 स्थित अटल नगर में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में स्टेट कैपिटल रीजन की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

बैठक में हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि तथा जिलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 9 जून 2026 को शुरू हुई इस हेल्पलाइन पर शुरुआती चार महीनों में करीब दो लाख शिकायतें दर्ज हुई हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे हीरापुर स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां रात 9 बजे तक आयोजित रास गरबा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।