चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन कल (16 अक्टूबर) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Tecno Spark 50S 5G में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में सिंगल कैमरा हो सकता है। इस सीरीज में Tecno Spark 50 5G और Tecno Spark 50 Pro को पेश किया जा चुका है। Tecno Spark 50S 5G में हॉरिजॉन्टल तरीके से अलाइंड पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें सिंगल रियर कैमरा के साथ एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। Tecno Spark 50S 5G में मैटेलिक फिनिश के साथ फ्लैट मिड-फ्रेम है। इस स्मार्टफोन के लिए दो कलर्स के ऑप्शन होंगे। इसका डिजाइन Tecno Spark 50 के लगभग समान है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Tecno ने बताया है कि Tecno Spark 50S 5G को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस सीरीज में यह दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। Tecno Spark 50S 5G को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लगभग समान है। Tecno Spark 50S 5G में हॉरिजॉन्टल तरीके से अलाइंड पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें सिंगल रियर कैमरा के साथ एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल है और इसके नीचे Tecno की ब्रांडिंग है। Tecno Spark 50S 5G में मैटेलिक फिनिश के साथ फ्लैट मिड-फ्रेम है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन के नीचे स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट है। कुछ महीन पहले लॉन्च किए गए Tecno Spark 50 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। Tecno Spark 50 5G के रियर में f/1.85 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
