नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी आज भी सोमवार के भाव पर टिकी हुई नजर आ रही है।
सोने की कीमत में उछाल आने के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,42,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
