August 24, 2026

Blog

Spread the love

नई दिल्ली, 24 अगस्त । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक दौरे पर जाएंगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करना, निवेश के संबंधों को गहरा करना और साझा वैश्विक आर्थिक प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाना होगा।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री इस यात्रा के दौरान टोरंटो में कनाडा के वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के साथ में पहले भारत-कनाडा आर्थिक और वित्तीय संवाद में भाग लेंगी और अमेरिका में जी-20 बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। कनाडा और अमेरिका की यात्रा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रमुख निवेशकों, व्यवसायों और वित्तीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों केसाथ गोलमेज चर्चा में भाग लेंगी और साथ ही निजी क्षेत्र के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत भी करेंगी।

इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री अमेरिका की जी-20 अध्यक्षता के तहत होने वाली जी-20 एफएमसीबीजी बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। सीतारमण टोरंटो और शिकागो में रहने वाले भारतीय समुदायों से बातचीत करेंगी, ताकि लोगों के बीच आपसी संबंध और आर्थिक रिश्ते मजबूत हो सकें।