November 24, 2026

Blog

Spread the love

नई दिल्ली, 24 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर आज गुरुनानक जयंती पर देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लचित दिवस पर असम के महान वीर लचित बोरफुकन का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनका संदेश हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जो दया, एकजुटता और सभी के कल्याण की नींव पर टिका हो।” उल्लेखनीय है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी का आज 557वां प्रकाश पर्व है। उनकी जयंती को देश में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा, ” लचित दिवस पर हम महान लचित बोरफुकन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा करने में मदद की। उनका अद्भुत नेतृत्व और लोगों के प्रति उनका समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है, और साथ ही हमें असम की ताकत और जज्बे की याद दिलाता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”लचित दिवस के इस पावन अवसर पर हम महान नायक लचित बोरफुकन को नमन करते हैं, जिनके साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका असाधारण नेतृत्व और लोगों के प्रति निस्वार्थ समर्पण पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को प्रेरित करता आ रहा है। साथ ही, उनके जीवन के आदर्श हमें असम की ताकत, साहस और आत्म-सम्मान की याद दिलाते हैं।”