May 26, 2026

Blog

Spread the love

मुरादाबाद, 26 मई। ब्रास सिटी इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने हकीम रईस क्रिकेट एकेडमी को 81 रन से शिकस्त दी। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए देव चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज रुक्मणी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब मुकाबले में रुक्मणी ब्लू पूरे मैच में हावी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी ब्लू ने 40 ओवर में चार विकेट पर 270 रन बनाए। कैफ ने नाबाद 77 रन बनाकर पारी को संभाले रखा, जबकि देव चौधरी ने 73 रन की पारी खेली। नाजरीन ने 59 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हकीम रईस एकेडमी की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन रन गति बढ़ाने के दबाव में टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। सुहैल ने 54 रन बनाए, शाहवेज मलिक ने 44 और रियाज ने 25 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम 35.3 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। वहीं रुक्मणी ब्लू की ओर से गेंदबाजी में देव चौधरी ने भी कमाल दिखाया और तीन विकेट अपने नाम किए। फाहद अली को दो सफलताएं मिलीं। इसके साथ ही ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए देव चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।