November 27, 2026

Blog

Spread the love

काठमांडू, 26 नवंबर । नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश पर मंत्रिमंडल के वरीयता क्रम में संशोधन किया है। नए फैसले के तहत कानून, न्याय तथा संसदीय मामलों की मंत्री सोबिता गौतम को मंत्रिमंडल में सातवें स्थान से ऊपर उठाकर तीसरे स्थान पर रखा गया है।

इससे पहले मंत्रिमंडल की वरीयता सूची में विदेश मंत्री शिशिर खनाल तीसरे स्थान पर थे। अब सोबिता गौतम ने उनकी जगह ले ली है। गौतम की पदोन्नति के बाद ऊर्जा मंत्री बिराजभक्त श्रेष्ठ, गृह मंत्री सुदन गुरुङ और भौतिक पूर्वाधार एवं परिवहन मंत्री सुनील लम्साल की वरीयता में एक-एक स्थान की गिरावट आई है।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के महाधिवेशन में सोबिता गौतम पार्टी की उपसभापति निर्वाचित हुई थीं। पार्टी के संगठनात्मक वरीयता क्रम में वह तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल गठन के समय उन्हें सातवें स्थान पर रखा गया था।