September 4, 2026

Blog

Spread the love

नई दिल्ली, 04 सितंबर । ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं और किसी उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।

एनटीए के शेड्यूल के अनुसार, आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 5 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपनी चुनौती दर्ज करानी होगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। चुनौती का शुल्क भी 5 सितंबर की रात 11:59 बजे तक जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के आधिकारिक पोर्टल के जरिए प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न और उसके उत्तर के संबंध में अपने दावे के समर्थन में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों से प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। समीक्षा के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके आधार पर ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 के परिणाम तैयार किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी आंसर की जरूर जांचें और यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ही चुनौती दर्ज करें।