October 17, 2026

Blog

Spread the love

भोपाल, 17 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार को दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। बताया गया है कि सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर दो बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 3.5 रही। इस भूकंप का केंद्र 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर भू-गर्भीय सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

सिंगरौली में अचानक अचानक आए भूकंप के झटकों से कुछ स्थानों पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर देखा गया, लेकिन तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी मकान या संरचना को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और संबंधित एजेंसियां भू-गर्भीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।