आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नवीनतम चुनावी रुझानों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
नायडू ने कहा कि ये रुझान एनडीए के विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण और विकसित भारत के उसके विजन का समर्थन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह गठबंधन जनता की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत का पालन करता है।
उन्होंने कहा कि परिणाम यह भी दर्शाता है कि युवा मतदाता विकास, विश्वसनीयता और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव को महत्व देते हैं। श्री नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ-साथ एनडीए के नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी।
