September 19, 2026

Blog

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक उच्च न्यायालयों में 14 न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश और अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। विधि और न्याय मंत्रालय ने बताया कि ये नियुक्तियां भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद की गई हैं। निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, पांच न्यायाधीशों को दिल्ली उच्च न्यायालय का अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि एक-एक न्यायाधीश को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के लिए नियुक्त किया गया है। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, तीन न्यायाधीशों को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।