September 17, 2026

Blog

Spread the love

रायपुर 17 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर श्रमिक महासम्मेलन में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे से शाम 4:15 बजे तक बीरगांव के बुधवारी बाजार में रहेंगे। यहां वे भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे।

कार्यक्रमों की कड़ी में मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे महादेवघाट पहुंचेंगे, जहां वे ‘आशीर्वाद का दीया’ महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:35 बजे वे तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।