क्रिकेट में, भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में कम स्कोर पर ऑल आउट करके और फॉलो-ऑन देकर दूसरे और अंतिम टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कल चौथे दिन खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 229 रन बनाए थे। श्रीलंका के पासिंदु सूरियाबंदारा ने 92 रन बनाए। भारत ने अंतिम सत्र में जोरदार वापसी करते हुए तीन विकेट लिए और श्रीलंका को ज्यादा रन बनाने से रोक दिया।। भारत पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका की पारी को जल्दी समाप्त करके निर्धारित लक्ष्य का पीछा करेगा। हालांकि, बारिश आज भी खेल में बाधा डाल सकती है। खेल सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।
इससे पहले, भारत ने श्रीलंका को 290 रन पर समेटने के बाद फॉलो-ऑन दिया। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सारांश जैन ने दो विकेट हासिल किए। भारत ने ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल के शतकों की बदौलत 503 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी थी।
भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे है। 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल शीर्ष पर है।
