ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में सभी आप्रवासी वीजा आवेदनों पर रोक लगा दी है। यह कदम अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा प्रतिबंधों को कड़ा करने और उन आवेदकों की पहुंच को सीमित करने के उद्देश्य से उठाया गया है जो योग्य अमेरिकियों के लिए आरक्षित अमेरिकी सार्वजनिक लाभों पर निर्भर हो सकते हैं। विदेश विभाग के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका ऐसे आवेदनों का व्यापक और सुसंगत तरीके से मूल्यांकन करने के लिए कांसुलर अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है।
यह विराम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने अवैध अप्रवासन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और ग्रीन कार्ड जारी करने से संबंधित नियमों को भी सख्त कर दिया है। एक दिन पहले, ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के लिए 1 लाख 3 हजार 265 अमेरिकी डॉलर का नया आवेदन शुल्क प्रस्तावित किया था।
एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता वाले विशिष्ट व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस वीजा पर निर्भर करती हैं।
