November 17, 2026

Blog

Spread the love

नई दिल्ली, 17 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के रोडमैप के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। इस रोडमैप को सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री वोंग की भारत यात्रा के दौरान अपनाया गया था। उन्होंने आठ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आगे की राह पर चर्चा की। इनमें आर्थिक सहयोग, कौशल विकास, डिजिटलीकरण, स्थिरता, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं। नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने आसियान की आगामी अध्यक्षता के लिए सिंगापुर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री वोंग को भरोसा दिलाया कि इस अध्यक्षता की सफलता के लिए भारत का पूरा समर्थन उन्हें मिलेगा।