नई दिल्ली, 06 मई । देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटल रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वस्थ भारत पोर्टल लॉन्च किया। यह पहल 10वें नेशनल समिट ऑन इनोवेशन एंड इन्क्लूसिविटी के दौरान किया गया। यह पोर्टल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत विकसित किया गया है और आभा से जुड़कर मरीजों के हेल्थ डेटा का सुरक्षित आदान-प्रदान सुनिश्चित करेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह पोर्टल अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बिखरे सिस्टम को एक साथ जोड़कर एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर लाएगा। अब तक कई ऐप और पोर्टल अलग-अलग काम कर रहे थे, जिससे डेटा दोहराव और समय की बर्बादी हो रही थी। मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ भारत पोर्टल के जरिए एक ही जगह पर सभी डेटा एंट्री संभव होगी, कई लॉगिन की जरूरत खत्म होगी
और रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग आसान होगी। इसके साथ स्वास्थ्य कर्मियों को राहत
आशा, एएनएम, सीएचओ और मेडिकल ऑफिसर्स को अब अलग-अलग सिस्टम पर काम नहीं करना पड़ेगा। एक प्लेटफॉर्म से ही सभी काम निपटेंगे, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगे।
मंत्रालय के मुताबिक इससे इंफ्रास्ट्रक्चर लागत में 20–30 प्रतिशत तक कमी, डेटा एंट्री और स्टाफ दोहराव में 20–40 प्रतिशत तक कमी
और निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेज
आएगी। मंत्रालय़ के मुताबिक यह पोर्टल भारत के डिजिटल हेल्थ सिस्टम को एकीकृत करने की दिशा में अहम कदम है, जिससे भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और डेटा आधारित फैसले संभव होंगे।
