May 6, 2026

Blog

Spread the love

दंतेवाड़ा, 06 मई । जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने आज बुधवार काे सुनियोजित अभियान चलाते हुए भैरमबंद-मांझीपदर इलाके में दबिश देकर अवैध रेत का परिवहन कर रहे सात ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों से रेत परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके चलते सभी वाहनों को जब्त कर जिला मुख्यालय लाया गया है।