September 24, 2026

Blog

Spread the love

रायपुर, 24 सितंबर । सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में गुरुवार को आयोजित ‘स्टेशनरी दान अभियान’ में नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सेवा की मिसाल पेश की। अभियान में 118 नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्टेशनरी सामग्री दान की।

प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी स्टेशनरी सामग्री दान कर अभियान में सहभागिता की।

इतनी सामग्री हुई एकत्र- 498 कॉपी, 502 पेन, 350 रबर वाली पेंसिल, 375 बिना रबर वाली पेंसिल, 320 वैक्स पेंसिल, 150 स्केच पेन, 215 स्केल, 23 पेन पैकेट, 11 कंपास बॉक्स, 55 पैकेट गोंद, सहित 3 स्कूल बैग, 6 टिफिन बॉक्स और 5 पानी की बोतल।

एकत्रित स्टेशनरी सामग्री को जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बनें।