May 11, 2026

Blog

Spread the love

बलरामपुर, 11 मई । जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजपुर क्षेत्र में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे दो टिपर वाहन जब्त किए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ग्राम धंधापुर और परसवार कला क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान महान नदी से अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर दो टिपर वाहनों को जब्त किया गया।

कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को बरियों चौकी के सुपुर्द कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।