May 16, 2026

Blog

Spread the love

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। सूर्या की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘करुप्पु’, आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो 2’ और संजय दत्त अभिनीत आखिरी सवाल एक साथ रिलीज हुईं। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने साफ कर दिया कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार सूर्या की फिल्म को मिला है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 14.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। आर्थिक दिक्कतों और शुरुआती शोज रद्द होने जैसी चुनौतियों के बावजूद फिल्म ने दमदार शुरुआत की है। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूर्या एक ऐसे वकील और योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जो अदालत और संघर्ष दोनों में अपनी ताकत दिखाता है। फिल्म में तृषा कृष्णन, योगी बाबू, स्वासिका और इंद्रन्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं ‘पति पत्नी और वो 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही। फिल्म ने पहले दिन केवल 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इसके प्रीक्वल पति पत्नी और वो की ओपनिंग से काफी कम है। दूसरी ओर ‘आखिरी सवाल’ का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 40 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म में अमित साध और नमाशी चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में हैं, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ठंडी रहने से इसका असर कमाई पर साफ दिखाई दिया।