October 3, 2026

Blog

Spread the love

मस्कट/नई दिल्ली, 03 अक्टूबर । हाेर्मुज जलडमरूमध्य में एक कुवैती झंडे वाले क्रूड ऑयल टैंकर एमटी काज़िमाह III को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाए जाने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय दूतावास, मस्कट ने राहत एवं बचाव अभियान में समन्वय किया और सभी पांचों भारतीयों को सुरक्षित रूप से तट पर पहुंचाया गया।

ओमान में माैजूद भारतीय दूतावास ने बताया कि एमटी काज़िमाह III होर्मुज़ जलडमरू से गुजर रहा था, तभी उस पर एक प्रोजेक्टाइल आकर लगा। घटना के बाद जहाज पर मौजूद पांच भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। दूतावास के अनुसार, सभी पांच भारतीयों को सुरक्षित रूप से तट पर पहुंचा दिया गया है।

दूतावास ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। उपलब्ध आधिकारिक जानकारी में अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रोजेक्टाइल किस पक्ष की ओर से दागा गया था।

रिपोर्टों के अनुसार एमटी काज़िमाह III एक क्रूड ऑयल टैंकर है और कुवैत के झंडे के नीचे संचालित होता है। घटना के समय यह लॉमे, टोगो की ओर जा रहा था।