अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 के साथ बॉक्स ऑफिस लगातार शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं. 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म आज थियेटर्स में सात दिन हो चुके हैं और इन दिनों में दृश्यम की कमाई डबल डिजिट्स में ही रही है. सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस 279 करोड़ की कलेक्शन कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कलेक्शन 364 करोड़ हुई है. नेट कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में नेट 232.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म में विजय सलगांवकर के तौर पर अजय देवगन की वापसी उनके लिए फायदेमंद साबित हुई है. दृश्यम 3 अजय की सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने रिलीज के दो दिन में ही 100 करोड़ में एंट्री ले ली थी. इसकी तुलना में उनकी पिछली रिलीज ‘धमाल 4’ ने पांचवें दिन 9.5 करोड़ रुपये कमाए थे और तब तक उसका ग्रॉस कलेक्शन 167.88 करोड़ रुपये था.
दृश्यम 3 ने पिछली दो दृश्यम फिल्मों के ओपनिंग-डे कलेक्शन को भी आसानी से पीछे छोड़ दिया है. ‘दृश्यम’ (2015) ने पहले दिन 5.85 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं दुनिया भर में कुल 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि ‘दृश्यम 2’ (2022) की ओपनिंग 15.38 करोड़ रुपये के साथ हुई थी और इसने दुनिया भर में कुल 342 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना थिएट्रिकल रन पूरा किया था. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और अभिषेक पाठक इसके डायरेक्टर हैं. अजय देवगन के अलावा, फिल्म में तब्बू IG मीरा देशमुख के रोल में और श्रिया सरन नंदिनी सलगांवकर के रोल में हैं. फिल्म की कास्ट में इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, कमलेश सावंत, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं.
