-बतौर सीएम मोहन यादव से प्रसन्न है राज्य की जनता मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के लिए...
देश
लोकसभा चुनाव-2024 में जिस तरह का चुनावी परिणाम आया है, उसने अच्छे-अच्छे राजनीतिक विश्लेषकों को धूल चटा...
मथुरा की सर्वश्रेष्ठ नर्तकी, सौंदर्य की मूर्ति वासवदत्ता की दृष्टि अपने वातायन से राजपथ पर पड़ी और वहीँ रुक गयी | पीत चीवर ओढ, भिक्षा पात्र लिए एक मुण्डित मस्तक युवा भिक्षु नगर में आ रहा था | नगर के प्रतिष्ठित धनीमानी लोग और राजपुरुषों तक जिनकी चटुकारी किया करते थे, जिसके राजभवन जैसे प्रासाद की देहली पर चक्कर काटते रहते थे, वह नर्तकी भिक्षु को देखते ही उन्मत्तप्राय हो गयी | इतना सौंदर्य ? ऐसा अद्भुत तेज ? इतना सौम्य मुख ? नर्तकी दो क्षण तो ठिठकी सी देखती रह गयी और फिर जितनी शीघ्रता उससे हो सकी, उतनी शीघ्रता से दौड़ती हुई सीढियाँ उतरकर अपने द्वार पर आई | “भन्ते !” नर्तकी ने भिक्षुक को पुकारा | “भद्रे !” भिक्षुक आकर मस्तक झुकाये उसके सम्मुख खड़ा हो गया और उसने अपना भिक्षा पत्र आगे बढ़ा दिया | “आप ऊपर पधारे |” नर्तकी का मुख लज्जा से लाल हो चुका था | किन्तु वह अपनी बात कह गयी, “यह मेरा भवन, मेरी सब सम्पत्ति और स्वयं मैं अब आपकी हूँ, मुझे आप स्वीकार करें |” “मैं फिर तुम्हारे पास आऊंगा” भिक्षुक ने मस्तक उठाकर बेझिझक नर्तकी को देखा और पता नहीं क्या सोच लिया उसने | “कब ?” नर्तकी ने हर्षोत्फुल्ल होकर पूछा | “समय आने पर |” यह कहते हुए भिक्षु आगे बढ़ गए | वह जब तक दिखाई दिए, नर्तकी आपने द्वार पर कड़ी रहकर उनको निहारती रही, जैसे वर्षों की तपस्या के बाद किसी प्राण प्रिय के दर्शन हुए हो ? वर्षों बाद मथुरा नगर के द्वार से बाहर यमुना के मार्ग पर एक स्त्री भूमि पर पड़ी थी | उसने वस्त्र अत्यंत मैले और फटे हुए थे | उस स्त्री के सारे शरीर में घाव हो रहे थे | पीव और रक्त से भरे उन घावों से दुर्गन्ध आ रही थी | उधर से निकलते समय लोग अपना मुख दूसरी ओर कर लेते थे | यह नारी थी वही नर्तकी वासवदत्ता | उसके दुराचार ने उसे इस भयंकर रोग से ग्रस्त कर लिया था | सम्पत्ति नष्ट हो गयी थी, अब वह निराश्रित-सी मार्ग पर पड़ी थी | सहसा एक भिक्षु उधर से निकला और वह उस दुर्दशायुक्त नारी के पास खड़ा हो गया | उसने पुकारा- ” वासवदत्ता ! मैं आ गया हूँ |” “कौन ?” उस नारी ने बड़े कष्ट से भिक्षुक की ओर देखने का यत्न किया| “भिक्षु उपगुप्त !” भिक्षु बैठ गया वहीं उस मार्ग पर और उसने उस नारी के घाव धोने आरंभ कर दिए | “तुम अब आये, अब मेरे पास क्या धरा है ? मेरा यौवन, सौंदर्य धन आदि सभी कुछ तो नष्ट हो गया है |” नर्तकी के नेत्रों से अश्रुधारा बाह चली | “मेरे आने का समय तो अभी हुआ है |” भिक्षु ने उसे धर्म का शांतिदायी उपदेश देना आरम्भ किया | ये भिक्षु श्रेष्ठ ही कालांतर में सम्राट अशोक के गुरु हुए |
नई दिल्ली, 08 जून । इस रविवार (09 जून) देश की लगातार तीसरी बार बागडोर संभालने जा...
हैदराबाद, 08 जून । रामोजी समूह के आधार पुरुष, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी...
नई दिल्ली, 08 जून । दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर...
नई दिल्ली, 7 जून । श्रम और रोजगार मंत्रालय में श्रम कल्याण के अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक...
रोटी, कपड़ा और मकान मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं मानी जाती है। जिसके बिना मनुष्य का जीवन बहुत...
रांची, 7 जून । दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया...
भोपाल, 7 जून । मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच आंधी और बारिश का दौर भी शुरू...
