सरकार ने आज कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तारित स्वरूप में स्थायी सदस्यता के लिए की वकालत करता रहा है। लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत परिषद में स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों के विस्तार और विकासशील देशों, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के देशों के अधिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर लगातार बल देता रहा है। विदेश मंत्रालय ने भारत की स्थायी सदस्यता का मुद्दा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रूप से, उच्चतम स्तर सहित विभिन्न स्तरों पर उठाया है।
राज्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में मंत्रालय की गतिविधियाँ UNSC के सभी पाँच स्थायी सदस्यों सहित विभिन्न देशों तक फैली हुई हैं। श्री सिंह ने कहा कि सरकार का दृढ़ विश्वास है कि भारत समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने वाली एक सुधारित और विस्तारित UNSC का स्थायी सदस्य बनने के लिए सभी योग्यताएँ रखता है।
