अमरीका में हवाई प्रांत के बिग आइलैंड में तूफान लाला के कारण मूसलाधार बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। तूफान के कारण कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सौ से अधिक मकान और अन्य संपत्तियां तहस-नहस हो गई। दो लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने प्राकृतिक आपदा के कारण बड़े पैमाने पर जनहानि से इंकार किया है।
तूफान लाला अब कमजोर पड़कर हवाई के दक्षिण में पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खतरा अभी टला नहीं है। हवाई के सभी आठ प्रमुख द्वीपों में तूफान की चेतावनी अभी भी लागू है।
