August 26, 2026

Blog

Spread the love

मॉस्को, 26 अगस्त । रूस और यूक्रेन के बीच युद्धबंदियों की अदला-बदली का सिलसिला जारी है। रूस की मानवाधिकार आयुक्त याना लांत्रतोवा ने बताया कि 24 अगस्त को कीव को 10 युद्धबंदी लौटाए गए और इसके जवाब में यूक्रेन ने बुधवार को 10 सैनिक रूस को सौंपे।

लांत्रतोवा ने पत्रकारों से कहा, “फिलहाल, बेलारूस गणराज्य के इलाके में युद्धबंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया चल रही है। रूस का रक्षा मंत्रालय और संबंधित विशेष सेवाएं इस प्रक्रिया पर लगातार काम कर रही हैं। उनके मुताबिक, बुधवार को रूस के 10 नागरिकों की स्वदेश वापसी होगी।

रूसी सैनिकों की यह वापसी, मॉस्को द्वारा यूक्रेनी सैनिकों को सौंपे जाने के जवाब में थी, जो एक दिन पहले, 24 अगस्त को हुआ था।

ओम्बड्सवुमन ने कहा कि रूस और यूक्रेन निकट भविष्य में एक और बड़े स्तर पर युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश लापता सैनिकों की तलाश के साथ-साथ संभावित अदला-बदली के लिए सूचियों को अंतिम रूप देने पर भी काम कर रहे हैं।