श्रीनगर, 15 फरवरी । जम्मू-कश्मीर में अवैध कब्जे की भूमि को फिर से हासिल करने के लिए शुरू किए गए प्रशासन के अभियान के खिलाफ वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक समेत कश्मीर के कुछ हिस्सों में बुधवार को बंद रहा।
श्रीनगर के अधिकांश हिस्सों में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि अनंतनाग में भी मुख्य शहर बंद रहा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हड़ताल का आह्वान किसने किया था। अनंतनाग में हुर्रियत कांफ्रेंस के पोस्टर कुछ स्थानों पर दिखाई दिए।
