इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया है कि ईओएस-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कल प्रक्षेपित किया जाएगा। यह उपग्रह श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट द्वारा सुबह 2:55 बजे रवाना होगा।
श्री नारायणन ने कहा कि ईओएस-05 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन अंतरिक्ष यान है और भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है जिसे भूतुल्यकालिक कक्षा में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूत करेगा और पृथ्वी अवलोकन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करेगा।
इसरो के अध्यक्ष कल तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
प्रार्थना करने से पहले, श्री नारायणन ने भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के मॉडल रखे। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में प्रक्षेपण की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
