रायपुर, 4 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि, चार दशकों तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर में आज असंभव सा लगने वाला कार्य संभव हुआ है और नक्सलवाद का अंत हुआ है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब बस्तर तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि, बस्तर क्षेत्र को देश का सबसे बेहतर आदिवासी संभाग बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और अन्य क्षेत्रों में व्यापक विकास का लाभ पहुंचाया जाए।
