स्मार्टफोन की स्क्रीन से लेकर गेमिंग के ग्राफिक्स तक, टेक्नोलॉजी कंपनियां लगातार ऐसी चीजें दिखा रही हैं जो पहले सिर्फ कॉन्सेप्ट जैसी लगती थीं. IFA 2026 में TECNO ने ऐसा ही एक 0mm Bezel वाला Android स्मार्टफोन पेश किया है, जिसमें स्क्रीन फोन के फ्रेम तक जाती हुई नजर आती है. वहीं, दूसरी ओर NVIDIA ने गेमिंग ग्राफिक्स को ज्यादा रियलिस्टिक बनाने के लिए DLSS 5 पेश किया है. इसके साथ कंपनी ने छोटे लेकिन पावरफुल RTX Spark Windows PCs की भी घोषणा की है, जिनमें Local AI का सपोर्ट मिलेगा.
TECNO का 0mm Bezel वाला फोन
TECNO का यह डिवाइस फिलहाल एक Concept Phone है. इसमें 6.7-inch का 144Hz डिस्प्ले दिया गया है और स्क्रीन के चारों तरफ दिखाई देने वाला ब्लैक बॉर्डर लगभग खत्म कर दिया गया है. इस डिजाइन को हासिल करने के लिए TECNO ने डिस्प्ले असेंबली में बदलाव किया है. फोन में Dual-Layer Cover Glass का इस्तेमाल किया गया है और डिस्प्ले को सामने से लगाने की जगह पीछे से इंसर्ट किया गया है. TECNO के मुताबिक, इससे डिस्प्ले का वह हिस्सा जो आमतौर पर फ्रेम के नीचे छिपा रहता है, स्क्रीन के आसपास दिखाई देने वाले ब्लैक बॉर्डर को कम करने में मदद करता है.
128GB Memory वाला RTX Spark PC
NVIDIA ने अक्टूबर में RTX Spark Windows PCs लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक, RTX Spark में 1 Petaflop RTX Blackwell GPU, 128GB तक Unified Memory और 20-core Grace CPU दिया गया है. इसे Local AI workloads के साथ गेमिंग और क्रिएटिव टास्क के लिए डिजाइन किया गया है. Lenovo और Acer इन सिस्टम को दिखा चुके हैं. Lenovo ने Yoga Pro 9n और Yoga 9n 2-in-1 की घोषणा की है, जबकि Acer ने Compact Desktop Design पेश किया है.
NVIDIA DLSS 5 से गेमिंग ग्राफिक्स में नया बदलाव
NVIDIA ने DLSS 5 भी लॉन्च कर दिया है. इसमें 3D-Guided Neural Rendering तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो गेम के ग्राफिक्स में ज्यादा रियलिस्टिक Lighting और Material Details जोड़ने के लिए AI का इस्तेमाल करती है. DLSS 5 की शुरुआत NBA 2K27 से हुई है और यह GeForce RTX 50 Series GPUs, Laptops और GeForce NOW पर उपलब्ध है. NVIDIA के अनुसार, यह तकनीक गेम के मौजूदा फ्रेम को बेहतर बनाकर उसकी विजुअल क्वालिटी बढ़ाती है, लेकिन कैरेक्टर का असली डिजाइन और पहचान नहीं बदलती है.
