राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में 2026 डूरंड कप की विजेता टीम ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब को राष्ट्रपति कप प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रक्षाध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि, डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी के अध्यक्ष, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, सोसाइटी के उपाध्यक्ष, अधिकारी और ईस्ट बंगाल क्लब के खिलाड़ी उपस्थित थे।
