मौसम विभाग ने आज बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना में कल तक बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल और उत्तर पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान बिजली और गरज-चमक वाले तूफान आने की आशंका है। विभाग ने आज केरल और माहे में गर्म और उमस भरे मौसम की भी संभावना व्यक्त की है।
