बीजापुर, 08 सितंबर । पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंगलवार काे जारी सूचना के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 8वीं तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत/उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल1 होने का अवसर मिलेगा। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
