September 9, 2026

Blog

Spread the love

हो ची मिन्ह सिटी, 09 सितंबर । शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बुधवार को वियतनाम ओपन 2026 के महिला एकल के अंतिम-32 मुकाबले में कनाडा की रेचल चैन को सीधे गेमों में 21-16, 21-17 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली।

बीएफडब्ल्यू विश्व टूर सुपर 100 प्रतियोगिता में तन्वी ने 36 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय किशोरी ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और लगातार दो गेम जीतकर अंतिम-16 में प्रवेश किया।

तन्वी इस महीने की शुरुआत में चाइना मास्टर्स 2026 में जापान की विश्व नंबर-9 टोमोका मियाजाकी के खिलाफ 66 मिनट चले रोमांचक मुकाबले में 17-21, 21-18, 16-21 से हारकर अंतिम-16 में बाहर हो गई थीं। इससे पहले उन्होंने डेनमार्क की अमाली शुल्ज को 21-16, 21-17 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी।

पिछले महीने तन्वी ने ताइपे ओपन सुपर 300 में अपना पहला बीएफडब्ल्यू विश्व टूर खिताब जीता था। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीय गुयेन थुई लिन्ह को 21-16, 21-16 से हराया था। इस जीत के साथ वह 2008 में साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

पार्क ताए-सांग के मार्गदर्शन में खेल रही तन्वी पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 में उपविजेता रही थीं। पार्क ताए-सांग पूर्व में पीवी सिंधु के प्रशिक्षक भी रह चुके हैं।

वियतनाम ओपन में बुधवार को एक अन्य भारतीय अनमोल खरब को थाईलैंड की सारुनराक वितिदसार्न ने 21-14, 21-14 से हराया। वहीं, आलाप मिश्रा ने हमवतन आर्या भविपाठकी को 21-8, 21-14 से मात दी