बेंगलुरु, 09 सितंबर । कर्नाटक के आबकारी विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।
ईडी सूत्रों के अनुसार, बेलगावी स्थित सतीश जारकीहोली के आवास, गोकाक स्थित आवास, बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास और सरकारी आवास समेत कई स्थानों पर एक साथ तलाशी और जांच की जा रही है।
इससे पहले ईडी ने 24 जून को आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त वाई. मंजूनाथ से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। मंजूनाथ, सतीश जारकीहोली की बहन के पति हैं।
आबकारी विभाग में कथित अनियमितताओं और अवैध रूप से अर्जित धन के हस्तांतरण के आरोपों के सिलसिले में उस समय बेलगावी के हनुमान नगर स्थित आवास, बेंगलुरु के रेसकोर्स रोड स्थित फ्लैट, मैसूरु और हरपनहल्ली समेत छह स्थानों पर तलाशी ली गई थी।
