अगरतला, 16 फरवरी । त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर औसतन 75.08 फीसदी वोटिंग हुई है। सुबह 07 से शाम 04 बजे तक निर्धारित वोटिंग मतदाताओं के लाइन में लगने के कारण अब तक जारी है। इसके मद्देनजर मतदान के आंकड़े बढ़ सकते हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार अब तक लगभग 75.08 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कुल मतदाताओं की संख्या 28,14,584 है, जिसमें 22,82,397 मतदाता शाम 5 बजे तक मतदान कर चुके हैं। मतदान शाम 4 बजे तक निर्धारित था, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगने के चलते मतदान प्रक्रिया अभी जारी है।
