नई दिल्ली, 11 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति तथा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली प्रदेश के जिला प्रभारी एवं जिला सह-प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने इसकी सूची जारी कर दी।
सूची के अनुसार, केशवपुरम जिले में ऋचा पाण्डेय मिश्रा को जिला प्रभारी और मनोज त्यागी को सह-प्रभारी बनाया गया है। चांदनी चौक में दिनेश प्रताप सिंह को प्रभारी तथा धीरज ललित जोशी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उत्तर पूर्वी जिले में नरेश वशिष्ठ प्रभारी और सुनीत चौहान सह-प्रभारी, नवीन शाहदरा में योगेश आत्रेय प्रभारी और रोहताश बिधूड़ी सह-प्रभारी, मयूर विहार में सुनील यादव प्रभारी और प्रवेश शर्मा सह-प्रभारी तथा शाहदरा में विक्रम बिधूड़ी प्रभारी और सागर त्यागी सह-प्रभारी होंगे।
नई दिल्ली जिला में विजय सोलंकी को प्रभारी और सचिन भसीन को सह-प्रभारी, करोल बाग में सत्यनारायण गौतम को प्रभारी और प्रवीणा शर्मा को सह-प्रभारी तथा उत्तर पश्चिम जिले में चौधरी महक सिंह को प्रभारी और रणवीर तंवर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बाहरी दिल्ली जिला में कृष्णदेव सिंह (कृष्णा) प्रभारी और सतेन्द्र सिंह सह-प्रभारी, पश्चिमी दिल्ली में विनोद बछेती प्रभारी और आदित्य झा सह-प्रभारी, नजफगढ़ में राजन तिवारी प्रभारी और भूपेन्द्र गुप्ता सह-प्रभारी, महरौली में मनीष सिंह (करोल बाग) प्रभारी और आजाद शर्मा सह-प्रभारी तथा दक्षिणी दिल्ली में गौरव खारी प्रभारी और बजरंग शुक्ला सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी रोहित चहल को प्रभारी और अरूण दराल को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है। महिला मोर्चा में आरती मेहरा प्रभारी और सारिका जैन सह-प्रभारी होंगी।
अनुसूचित जाति मोर्चा में कौशल मिश्रा को प्रभारी और सोना कुमारी को सह-प्रभारी, ओबीसी मोर्चा में विनय रावत को प्रभारी और आजाद सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा में मोहम्मद हारून प्रभारी और गुरमीत सिंह सूरा सह-प्रभारी होंगे।
किसान मोर्चा में राजकुमार बल्लन को प्रभारी तथा महेश तोमर को सह-प्रभारी, पूर्वांचल मोर्चा में बिपिन बिहारी सिंह को प्रभारी तथा बृजेश राय को सह-प्रभारी बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा में रंजीत कश्यप प्रभारी और सुन्दर चौधरी (मयूर विहार) सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
