प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को रोश हशाना (Rosh Hashanah) के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि नया साल सभी के लिए शांति, उम्मीद, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।
प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “शना तोवा! प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशाना की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नया वर्ष सभी के जीवन में शांति, आशा, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।
रोश हशाना, जिसे न्याय का दिन भी कहा जाता है, यहूदियों का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है। इस दौरान, प्रत्येक यहूदी ईश्वर के साथ अपने संबंध की समीक्षा करता है और संसार की रचना का स्मरण करता है।
