September 16, 2026

Blog

Spread the love

अयोध्या, 15 सितंबर । श्री राम मंदिर ट्रस्ट के भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की बैठकों का दौर मंगलवार को भी जारी रहा, उन्होंने राम कथा संग्रहालय में कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हाे गया है। अंतिम भुगतान की प्रक्रिया चरम पर है और भविष्य में भवन निर्माण की गुणवत्ता बनी रहेगी इसको लेकर कंपनियों से बैंक गारंटी ली जा रही है। 60 से 70 प्रतिशत निर्माण के अंतिम बिलों का इंजिनियर्स इंडिया ऑडिट करेगी।

राम कथा संग्रहालय में बनने वाली 20 गैलरियों के निर्माण के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर शुरू होंगे। भगवान राम के जीवन चरित्र से जुड़ी गैलरियों का निर्माण होगा। 500 वर्षों से चल रहे राम मंदिर आंदोलन में न्यायालय की भूमिका भी प्रदर्शित होगी। आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।