नई दिल्ली, 16 सितंबर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के 21वें संस्करण के मेडल्स का अनावरण किया। दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली ने हमेशा फिटनेस और जनभागीदारी की इस भावना को उत्साह के साथ अपनाया है। इस बार एक बार फिर बड़ी संख्या में इस हाफ मैराथन का हिस्सा बनें और स्वस्थ दिल्ली के संकल्प को गति दें। इस मौके पर दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और वेदांता ग्रुप की वरिष्ठ टीम मौजूद रही।
कपिल मिश्रा ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह मैराथन केवल सेहत और जीत की दौड़ नहीं, ‘रन फॉर जीरो हंगर’ माध्यम से मासूम बच्चों को कुपोषण से बचाने और उन्हें पौष्टिक भोजन दिलाने का एक पावन संकल्प है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली पर्यटन की साझेदारी में आयोजित इस मैराथन में देश और दुनिया भर से लोग हिस्सा लेते हैं।
उल्लेखनीय है कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 18 अक्टूबर को आयोजित हो रही है। यह मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू कर और वहीं खत्म होगी। 18 अक्टूबर को सभी रजिस्टर्ड धावकों के लिए दिल्ली मेट्रो में भी सफर फ्री होगा। मेट्रो उस दिन सुबह 3:15 बजे से ही चलनी शुरू हो जाएगी।
