काठमांडू, 17 फरवरी। नेपाल और मलावी गणराज्य के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के साथ नेपाल के राजनयिक संबंध वाले देशों की संख्या 178 हो गई है। संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के राजदूत, स्थायी प्रतिनिधि अमृत बहादुर राय और संयुक्त राष्ट्र में मलावी गणराज्य के राजदूत, स्थायी प्रतिनिधि एग्नेस मैरी चिंबिरी-मोलांडे ने गुरुवार को नेपाल के स्थायी मिशन में एक संक्षिप्त समारोह में एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए।
संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के स्थायी मिशन के अनुसार, दोनों राजदूतों ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बारे में सूचित करते हुए एक संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए। उस अवसर पर, दोनों राजदूतों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए सामान्य हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। वे समूह के सामान्य हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों में एक समूह के रूप में कार्य करते हैं। नेपाल अगले महीने मलावी से एलडीसी के वैश्विक समन्वय ब्यूरो के अध्यक्ष की भूमिका ग्रहण कर रहा है।
दक्षिणी अफ्रीका में स्थित मलावी एक लैंडलाक देश है, जो मोजाम्बिक, जाम्बिया और तंजानिया के साथ सीमाएं साझा करता है। लगभग 20 मिलियन की आबादी वाले मलावी का कुल क्षेत्रफल 18484 है।
नेपाल और मलावी दोनों गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम), 77 के समूह, सबसे कम विकसित देशों (एलडिसिज) और भूपरिवेष्ठित विकासशील देशों (एलएलडिसिज) के सदस्य हैं।
