रायपुर, 25 सितंबर 25 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुंगेली और रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे लगभग एक घंटे तक आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे मदकू द्वीप पहुंचेंगे और दोपहर 2:50 बजे तक वहां रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां से वे तेलीबांधा के लिए रवाना होंगे और पदयात्रा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम करीब 4:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
