भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित भारत के उत्तरपूर्वी हिस्सों में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भी भविष्यवाणी की है।
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा और तेलंगाना में भी आज इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।
