संयुक्त राष्ट्र, 01 अक्टूबर । इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रोसी ने कहा कि परमाणु मुद्दों पर तेहरान के साथ सहयोग बढ़ाते समय एजेंसी ईरान की ज़रूरतों को ध्यान में रखने के लिए तैयार है।
ग्रोसी ने रूसी एजेंसी रिया नोवोस्ती को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हम इसे सम्मानजनक तरीके से कर सकते हैं। हम इसे ऐसे तरीके से कर सकते हैं जिसमें उनकी ज़रूरतों का ध्यान रखा जाए लेकिन परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने का काम जारी रहना चाहिए और आईएईए के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स ने कई बार यह बात दोहराई है।”
वहीं, राफेल ग्रोसी ने बताया कि यूक्रेन में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत बहुत ज़रूरी है।
ग्रोसी ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि राष्ट्रपति स्तर की कूटनीति बहुत ज़रूरी है। मैंने न सिर्फ़ राष्ट्रपति ट्रंप को बल्कि राष्ट्रपति पुतिन को भी – जिनसे मैंने इस बारे में कई बार बात की है, मॉस्को में (अमेरिकी) स्पेशल एनवॉय स्टीव विटकोफ़ और जेरेड कुशनर से बात करते देखा है और मेरा मानना है कि यह बेहद अहम है।”
