नई दिल्ली, 08 अक्टूबर ।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। धवन ने उन्हें भारतीय सिनेमा की “बेहद खास प्रतिभा” बताते हुए कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
धवन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “आज भारतीय सिनेमा ने एक बेहद खास प्रतिभा खो दी है। नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ॐ शांति।”
नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 5:20 बजे उनके आवास पर हृदयाघात के बाद निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में शामिल थे। उन्होंने 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की और ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई।
अपने करियर के अंतिम दौर में भी नाना पाटेकर लगातार विभिन्न फिल्मों में नजर आते रहे। वह अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अभिनीत ‘हाउसफुल 5’ का भी हिस्सा थे।
नाना पाटेकर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा वह अनिल कपूर और राधिका मदान अभिनीत ‘सूबेदार’ में भी विशेष भूमिका में नजर आए थे।
