दंतेवाड़ा, 28 अक्टूबर । जिले में चक्रवाती तुफान के असर से दंतेवाड़ा जिले का आसमान लाल दिखाई दिया। वहीं मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को बस्तर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर की शाम बस्तर संभाग के दक्षिणी जिलों में हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं उत्तरी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
