भारतीय सेना के इतिहास में मेजर सोमनाथ शर्मा का नाम अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक के रूप में दर्ज है। वह स्वतंत्र भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता थे। उन्हें नवंबर 1947 में कश्मीर के बडगाम क्षेत्र में पाकिस्तानी कबायलियों और घुसपैठियों के खिलाफ लड़ाई में दिखाई गई असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत देश के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान से नवाजा गया था।
वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी कबायली हमलावर श्रीनगर की ओर बढ़ रहे थे। ऐसे संकटपूर्ण समय में मेजर सोमनाथ शर्मा की अगुवाई वाली कंपनी को बडगाम क्षेत्र में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी दी गई। तीन नवंबर 1947 को उनकी टुकड़ी को बड़ी संख्या में हमलावरों ने घेर लिया। सैनिकों की संख्या और हथियारों के लिहाज से स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन मेजर शर्मा ने पीछे हटने के बजाय मोर्चे पर डटे रहने का फैसला किया।
युद्ध के दौरान उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था, इसके बावजूद वह अपने जवानों का नेतृत्व करते रहे। उन्होंने मशीनगन से दुश्मन पर जवाबी हमला करने के साथ सैनिकों का हौसला भी बनाए रखा। उनकी टुकड़ी ने दुश्मन की बढ़त को काफी देर तक रोके रखा। इस प्रतिरोध से भारतीय सेना को श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा मजबूत करने और अतिरिक्त सैनिकों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण समय मिला।
मुठभेड़ के दौरान मोर्टार का एक गोला उनके पास आकर फटा और मेजर शर्मा वीरगति को प्राप्त हुए। उनका बलिदान भारतीय सेना के इतिहास में साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिसाल बन गया। उनकी असाधारण वीरता और नेतृत्व के लिए उन्हें 21 जून 1950 को मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1509 – अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।
1619 – फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
1822 – दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।
1856 – जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
1875 – अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।
1911 – अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।
1947 – मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत भारत का पहला परमवीर चक्र प्रदान किया गया था।
1956 – हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंची।
1979 – ईरान में बंधक संकट की शुरुआत। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।
1980 – हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता।
1984 – ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
1995 – शिमोन पेरेज और यासिर अराफात के साथ 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की एक शांति रैली के दौरान यहूदी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।
1997 – सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
2001 – जे के रोलिंग्स की मशहूर हैरी पॉटर शृंखला पर बनी पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का लंदन में प्रीमियर।
2002 – चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003 – श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
2005 – संयुक्त राष्ट्र की इराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जांच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई।
2008 – केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया।
2008 – भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुंचा।
2008 – बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2015 – दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।
2015 – पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढहने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।
2018 – भारत में यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन। लोहे के मजबूत तारों से बने 154 मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया।
2019 – नेपाल में एक बस के सड़क से फिसलकर नदी में गिर जाने से तीन माह के शिशु समेत 17 लोगों की मौत।
2020 – बॉलीवुड में नब्बे के दशक की “फरेब” और “मेहंदी” जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता फराज खान की 46 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में मृत्यु।
2021 – ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक ने दुनिया भर में तबाही मचा रहे कोविड-19 के सफल उपचार में मददगार मानी जा रही विश्व की पहली एंटीवायरल टैबलेट के उपयोग को मंजूरी दी।
2022 – चीन ने शिनजियांग और तिब्बत प्रांतों को जोड़ने वाले राजमार्ग से लगे पुलों और गांवों का नाम अपने उन चार सैन्य कर्मियों के नाम पर रखा, जो 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
2023 – नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में आए भूकंप के कारण 157 लोगों की मौत, 160 से अधिक लोग घायल ।
2024 – इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट से कई मकानों को पहुंचा नुकसान, 10 लोगों की मौत।
2024 – भारत के उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में बस खाई में गिरी, 10 महिलाओं समेत 36 यात्रियों की मौत।
जन्म
1618 – औरंगजेब – मुगल शासक।
1845 – वासुदेव बलवन्त फड़के – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1876 – भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी।
1889 – जमनालाल – स्वतंत्रता सेनानी।
1889 – जमनालाल बजाज – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।
1911 – सुदर्शन सिंह चक्र – साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1925 – छबीलदास मेहता – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री थे।
1925 – फादर वालेस – स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी थे।
1925 – ऋत्विक घटक, लेखक और फ़िल्मकर्मी।
1929 – शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ)।
1932 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1934 – विजया मेहता – भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।
1936 – शकुंतला देवी – प्रख्यात गणितज्ञ।
1944 – पद्मावती बंदोपाध्याय – भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला एयर मार्शल हैं।
1955 – रीता भादुड़ी – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1955 – डेविड जूलियस – अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार (2021) विजेता हैं।
1970 – तब्बू – फिल्म अभिनेत्री।
निधन
1970 – शंभू महाराज – कथक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक।
2020 – फराज खान – बॉलीवुड अभिनेता।
महत्वपूर्ण अवसर
– अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस (सप्ताह)
