रायपुर 04 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा एवं पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 3:30 बजे बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में भी शामिल होंगे। सभी निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
