Oplus_16908288
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल के 97 पैरा एथलीटों ने कुल 114 पदक जीते, जिनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में खिलाड़ी, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
